फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: टॉफी लेकर लौट रहे बच्चे को कार ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर रविवार शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आठ साल के बालक की मौत हो गई। घटना बीना चौकी क्षेत्र के बांसी इलाके में तब हुई जब बच्चा घर से सड़क किनारे स्थित दुकान से कुछ सामान व टाॅफी लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन


बांसी बाजार स्थित मुख्य मार्ग पर रविवार शाम अनपरा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने सामान लेकर अपने घर लौट रहे बच्चे को टक्कर मार दिया। बांसी निवासी लालता यादव का पुत्र आदित्य (8) घर के पास से गुजरे मुख्य मार्ग के बगल में स्थित दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान अनपरा की ओर जा रही तेज रफ़्तार कार ने उसे चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिवार के लोग स्थानीय लोगों की मदद से एनसीएल बीना के अटल चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आदित्य माता-पिता का एकलौता पुत्र था। घटना से परिजन बेसुध हो गए हैं। एसओ कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। आरोपी चालक व कार के बारे में सीसीटीवी फुटेज के जरिए खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें