फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: क्षतिपूर्ति देने में देरी पर दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम बद्रीनाथ सिंह ने सीएम डैश बोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक में अनुपस्थित जिला उद्यान अधिकारी व जलनिगम शहरी के एक्सईएन से स्पष्टीकरण तलब किया। इस दौरान फसल बीमा योजना के तहत पंजीकृत किसानों को क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाने में हीलाहवाली करने, देरी करने पर संबंधित बैंकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि विभागों को शासन की ओर से जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसे निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करें। एलडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिन किसानों ने फसल बीमा योजना में पंजीकरण कराया है, उनके फसल की क्षतिपूर्ति का भुगतान सभी बैंकर्स निर्धारित समय अवधि में करें। भुगतान में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बरतने पर संबंधित बैंक कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता का है। सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराएं। इसमें किसी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने एक्सईएन जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिन ग्रामों में पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, वहां समय से पेयजल आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में कराएं। इससे टैंकर से पेयजल आपूर्ति की आवश्यकता नहीं आएगी। नहरों के माध्यम से तालाबों व जलाशय, पोखरों में पानी भरने का काम करा लें, ताकि पशु, पक्षियों को समस्या न हो। बैठक में सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, डीएसटीओ संतपाल वर्मा, बीएसए मुकुल देव पांडय, डीपीआरओ नमिता शरण, डीआईओएस जयराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें