फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पोलार्स ग्रुप के डायरेक्टर्स पर दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। हिंडाल्को कर्मचारी से लाखों रुपए की ठगी के आरोप में कोर्ट ने पोलार्स ग्रुप के डायरेक्टर्स के विरुद्ध केस दर्ज करने का आदेश दिया है। पराजस टाॅवर लखनऊ में निर्माणाधीन बता कर अपार्टमेंट बुक करने के नाम पर पोलर्स ग्रुप की कंपनी ने हिंडाल्को रेणुकूट के कर्मचारी दिनेश सिंह से 23.35 लाख और 24 लाख रुपये फिक्स डिपाजिट के नाम पर लेकर ठगी कर ली। उसके द्वारा किए गए एग्रीमेंट का भी पालन नहीं किया गया। पराजस टावर, जिसमें अपार्टमेंट बुक किया था, उसे 5 वर्ष बाद देखा गया तो खंडहर पड़ा था। पोलार्स ग्रुप के डायरेक्टर दिनेश मणि तिवारी, उषा, दिनेश तिवारी, बृजेश चंद्र त्रिपाठी से मिलकर पैसा वापस करने के लिए कहा तो इन लोगों ने इन्कार कर दिया। तब दिनेश कुमार सिंह ने सीजेएम के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। न्यायालय ने पोलार्स ग्रुप के डायरेक्टर्स के विरुद्ध केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें