औड़ी मोड़ अनपरा निवासी एक महिला ने अपनी बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ ओबरा थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
किरन गुप्ता ने ओबरा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने बेटी जूही की शादी खैरटिया निवासी बृजमोहन केशरी के बेटे बलिराम केशरी से की थी। शादी के बाद से ही उसका पति बलिराम, देवर चंद्रिका व सास लालती देवी दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।
जब मामला नहीं थमा, तो 11 मई की सुबह वह अपने बेटे सुमंत के साथ बेटी को लेने उसके ससुराल पहुंची। उस दौरान उसके पति, देवर, सास ने मिलकर उनकी, उनके बेटे सुमंत और बेटी जूही की पिटाई की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।