फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बरसात में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और गड्ढों से लोगों को राहत दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने के साथ साइनेज बोर्ड और कैटआई लगाए जाएंगे। यह निर्देश एडीएम वित्त वागीश कुमार शुक्ला ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए। एडीएम ने निर्माण खंड और प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंताओं को बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कें गड्ढामुक्त रहें और आवागमन के दौरान लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना बहुल क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां पर्याप्त साइनेज बोर्ड और कैटआई लगाने के निर्देश दिए। सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कराने को भी कहा, ताकि वाहन चालकों को पर्याप्त दृश्यता मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। बैठक में डीआईओएस जयराम सिंह, एआरटीओ कौशल सिंह समेत पुलिस विभाग और सड़क सुरक्षा समिति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें