फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: उद्यमिता की उड़ान भरेंगे शिक्षा निकेतन के 20 विद्यार्थी

विज्ञापन
शिक्षा निकेतन ओबरा में पुरस्कृत विद्यार्थी। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
ओबरा। युवा उद्यमिता कार्यक्रम-2026 के तहत, शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज के 20 विद्यार्थियों को व्यावसायिक योजना प्रस्तुत करने पर बुधवार को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह गौर ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युवाओं में उद्यमशील सोच विकसित होने से वे न केवल अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं, बल्कि दूसरों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा कर सकते हैं। कार्यक्रम में जिन विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, उनमें इंद्रेश कुमार, रेहान आलम, तनु उपाध्याय, रिशा कुमारी, नीतू यादव, जूली केशरी, राधिका चंद्रवंशी, अनुराग प्रजापति, इल्मा, सौरांश शुक्ला, रोहन यादव, हर्षिता, महताब, अंजली कुमारी, उमा कुमारी, बृजेश कुमारी, नितिश कुमार, वैभव चौरसिया, दिव्यांशु गुप्ता और दीपक केशरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें