फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वादकारियों के लिए होगा भवन का निर्माण

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कचहरी ​स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की  बैठक को संबो​धित करते नवनियुक्त अध्यक्ष अ
विज्ञापन
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) सोनभद्र के नई कार्यकारिणी की पहली बैठक बुधवार को हुई। इसमें वादकारियों के लिए भवन निर्माण का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह व महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि यह सभी अधिवक्ताओं के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी मिलकर न्याय व्यवस्था को मजबूत करने और अधिवक्ताओं के हित में कार्य करेंगे। बैठक में अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए वादकारी भवन के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष द्वारिका नाथ नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिंदु यादव, उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा, संतोष कुमार यादव, आशुतोष कुमार, वेद प्रकाश सिंह, अभिषेक सिंह मौर्य, हरिद्वार, राजेश कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें