फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बारिश से बचने के लिए खड़े बाइक सवार की दीवार गिरने से गई जान

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के डोहरी गांव के मृतक- अवधेश(फाइल फोटो) स्रोत परिजन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पनवर गांव में शनिवार की देर शाम एक परिचित को उसके घर छोड़कर लौट रहे बाइक सवार अवधेश (23) पर अचानक से कच्ची दीवार गिर पड़ी। इसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। शाहगंज थाना क्षेत्र के डेहरी कला निवासी अवधेश बाइक से शनिवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब किसी को छोड़ने के लिए रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पनवर गया हुआ था। वहां से लौटते समय बारिश शुरू हो गई। उससे बचने के लिए वह एक दीवार की ओट में खड़ा हो गया। उसी दौरान वह दीवार अचानक से उस पर भरभरा कर गिर पड़ी और वह उसके नीचे दब गया। चीख-पुकार पर पहुंचे गांव वाले जब तक मलबा हटाते उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम हाउस पर मिले घरवालों के मुताबिक दो साल पहले अवधेश की शादी हुई थी। उसे एक आठ माह की बेटी है। इस हादसे के चलते मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं पत्नी-बच्चों के पालन-पोषण की भी चिंता नात-रिश्तेदारों को सताए हुए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें