फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बारिश के मौसम में तिरपाल, प्लास्टिक और छाते की बढ़ी मांग

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में प्ला​स्टिक की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही बाजार में तिरपाल, प्लास्टिक शीट और छातों की मांग में वृद्धि देखी जा रही है। अचानक बढ़ी हुई मांग के कारण रॉबर्ट्सगंज बाजार में रौनक लौट आई है। लोग बारिश से बचाव और कच्चे मकानों की अस्थायी मरम्मत के लिए इन सामग्रियों की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, मानसून की शुरुआत में देरी के कारण बिक्री धीमी थी, लेकिन अब लगातार हो रही बारिश के कारण ग्राहक एक साथ बाजारों का रुख कर रहे हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों के कारोबार में तेजी आई है। बाजार में विभिन्न प्रकार की प्लास्टिक शीट उपलब्ध हैं, जिनकी कीमतें गुणवत्ता और आकार के अनुसार भिन्न हैं। सफेद प्लास्टिक लगभग 30 रुपये प्रति मीटर, 12 फीट चौड़ी पीली प्लास्टिक 70 से 100 रुपये प्रति मीटर, 16 फीट चौड़ी प्लास्टिक लगभग 110 रुपये प्रति मीटर बाजार में उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न गुणवत्ता और ब्रांड के छाते 100 रुपये से 200 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं, जिनकी ग्राहक अपनी आवश्यकतानुसार खरीद कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्राहक इन सामग्रियों, विशेषकर प्लास्टिक शीट और छातों की सबसे अधिक खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें