फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 15 Sep 2018 11:32 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
ओबरा के झरियानाला गेट पर सभा करते अभियंता। - फोटो : sonbhadra
विज्ञापन
अनपरा । राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के तत्वावधान में चलाए जा रहे भ्रमण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की देर शाम अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र अनपरा में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आंदोलन की रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही शनिवार को परियोजना गेट के सामने अवर अभियंताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन


अवर अभियंताओं द्वारा समयबद्ध वेतनमान बहाली, विद्युत चोरी राकने एवं उच्च गुणवत्ता का 24 घंटे सस्ती बिजली आपूर्ति करने, आउट सोर्सिंग को समाप्त कर स्थायी कार्मिकों की नियुक्ति करने की भी मांग की गई। अनपरा परियोजना के मुख्य गेट पर सुबह नौ बजे अभियंताओं ने प्रदर्शन किया। निर्णय लिया गया कि प्रति कार्यदिवस को शाम पांच से छह बजे तक तक परियोजना के सर्वोच्च अधिकारी के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगें।

अवर अभियंता का ग्रेड वेतन 4600 एवं प्रारंभिक वेतन 12540 को एक जनवरी 2006 से प्रभावी किये जाने की मांग की है। अवर अभियंताओं को अनुमन्य समयबद्ध वेतनमान को बहाल करने, नियमों के विपरीत दोषपूर्ण तरीके से सहायक अभियंता की जारी अंतिम ज्येष्ठता सूचि पर प्रबंधन एवं संगठन के मध्य संपन्न वार्ता में संगठन की आपत्तियों को समाहित कर वरिष्ठता निर्धारण करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन


कहा कि 18 सितंबर को सभी ऊर्जा निगमों के सभी खंड कार्यालय पर  प्रदर्शन करेंगे। 22 को जनपद मुख्यालय पर सामूहिक उपवास सत्याग्रह होगा। 27 को सामूहिक उपवास व दो अक्टूबर को परियोजना मुख्यालयों पर सामूहिक उपवास होगा। लखनऊ से आए उत्पादन निगम लिमिटेड के महासचिव इं. अनिल पाठक, वीरेंद्र सिंह, कृष्ण पांडये, रामबचन सिंह कुशवाहा, नवीन चावला, नियानंद सिंह, राज यादव, मनोज दूबे, सुरेश सिंह, जनार्दन पांडेय रहे। अध्यक्षता हरिशंकर चौधरी ने की और संचालन आशुतोष द्विवेदी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें