फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी परमिट पर खदान सीज, तीन पर मुकदमा

Tue, 21 May 2013 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। खनिज विभाग बगैर परमिट के बालू, गिट्टी और भस्सी का परिवहन करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को लोढ़ी गांव केे पास राजमार्ग पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के दौरान सर्वेयर ने भस्सी लदे एक ट्रक को फर्जी परमिट के साथ पकड़ लिया। चालक के पास से छत्तीसगढ़ की परमिट मिली। सर्वेयर की तहरीर पर पुलिस ने क्रशर मालिक समेत तीन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हैै। साथ ही खदान सीज दिया गया है। परिवहन करने वाले वाहन स्वामियों और चालकों में हड़कंप मच गया हैै। एडीएम मनीलाल यादव ने बताया कि आरोपी क्रशर मालिक की खदान सीज कर दी गई है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव केे पास सोमवार की भोर करीब सवा चार बजे खनिज विभाग के सर्वेक्षक वेद प्रकाश शुक्ला दलबल के साथ ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी वक्त चेकिंगस्थल पर चोपन की तरफ से वाराणसी की ओर जा रहा भस्सी लदा ट्रक पहुंच गया। खननकर्मियों ने चालक से परमिट मांगा तो वह देने में आनाकानी करने लगा। संदेह होने पर ट्रक को खड़ा कर कागजातों की जांच की गई तो सच्चाई खुल कर सामने आ र्गई। चालक के पास छत्तीसगढ़ का अवैध परमिट था। उसी वक्त टीम ने एक बालू लदे ओवरलोड ट्रक को पकड़ लिया। भस्सी लदे वाहन को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। सर्वेक्षक वेद प्रकाश शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने ओबरा थाना क्षेत्र के शारदा मंदिर के निकट निवासी क्रशर मालिक, चोपन थाना क्षेत्र के प्रीत नगर निवासी विनोद सिंह एवं रामनिहोर यादव के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। सर्वेक्षक का कहना है कि भस्सी लदे ट्रक के चालक के पास छत्तीसगढ़ की अवैध परमिट मिला हैै। इसलिए कार्रवाई की गई हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें