फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में सोनभद्र को अव्वल स्थान

Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। आर्शीवाद बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना के तहत छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण करने में सूबे में सोनभद्र अव्वल है। बुधवार को राजधानी में एनआरएचएम के मिशन निदेशक ने समस्त सीएमओ की मीटिंग में इस बात की घोषणा की। नंबर वन का दर्जा मिलने से स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल बढ़ा है। सीएमओ ने बताया कि सराहनीय कार्य करने वाले स्वस्थ्यकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

आर्शीवाद बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना के तहत स्वास्थ्यकर्मी स्कूलों में जाकर कक्षा पांच से इंटर के छात्रों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं। गंभीर बीमारी होने पर छात्रों को अस्पताल लाया जाता है। जनपद में वर्ष 2012-13 में कुल 16 टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की थी। प्रत्येक ब्लाक मेें दो-दो टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बुधवार को राजधानी में स्वास्थ्य महकमे के आलाधिकारियों ने प्रदेश के सभी सीएमओ से योजना की समीक्षा की। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामअवध यादव ने बताया कि सोनभद्र को नंबर वन का दर्जा मिला है। विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 97 प्रतिशत छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है। कहा कि शासन के मंशा अनुसार सराहनीय कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें