फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिवासी और जायका के लोगों में भिड़ंत

Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। विकास खंड दुद्धी के ग्राम पंचायत धूमा के जंगल में सोमवार को वन भूमि पर गड्डा खोदने को लेकर आदिवासियों और जायका वालों में विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट होने लगी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन

विकास खंड दुद्धी के ग्राम पंचायत धूमा के जंगल स्थित कोदवनियां गांव में जमीन का विवाद चल रहा है। वन भूमि पर आदिवासी कई साल से काबिज हैं। वन विभाग इस पर पौधरोपण के लिए गड्डा खेदवा रहा है। सोमवार को जायका के लोग गड्डा खोदने पहुंचे। आदिवासियों ने इन्हें रोक दिया। कहा कि जमीन पर हम काबिज हैं, इस पर मेरा अधिकार है। काफी देर तक हंगामा होता रहा। भीड़ बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। रहवासी राजकुमारी, सकुंती, बासमती, फुलबसिया, मखोला, बुधनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जायका वाले जबरिया हम लोगों द्वारा की गई खेती को बर्बाद कर रहे हैं। जबकि एक पखवारा पूर्व थानाध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने आकर मना किया था।
उन्होंने कहा था जांच के बाद खोदाई का कार्य होगा। यह लोग गड्ढा खोद रहे थे, मना करने पर मारपीट करने लगे। वहीं जायका सदस्य बालरूप गोंड़ ने कहना था कब्जा करने वाली महिलाएं उत्पात मचा रही हैं ओर वन विभाग के आदेश की अवहेलना कर रही हैं। इस बारे में थानाध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने कहा कि दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें