फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कमेटी को मिली कार्यक्रम की जिम्मेदारी

Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्यामबिहारी यादव की अध्यक्षता में जिला कमेटी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान जिले में पार्टी की होने वाले कार्यक्रमों की जिम्मेदारी जिला कमेटी को सौंपी र्गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई। लापरवाह अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से गांव-गांव जाकर पार्टी के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को देकर जनता की समस्याओं को दूर करें। ताकि जनता लोकसभा चुनाव मेें पार्टी के प्रत्याशी के सिर पर जीत का सेहरा बांधने में तनिक भी विचार न करें। कहा कि पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह के सपनों को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता अभी से जीजान से मेहनत करना शुरू कर देें। जिला कमेटी की मासिक बैठक एक जनवरी 2013 को होगी, जिसमें सभी पदाधिकारियों की उपस्थित अनिवार्य हैं।
वेदमणि शुक्ला, राम प्यारे सिंह, अनिल यादव प्रधान ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनपदवासियों के तकलीफों को दूर कर राहत देने की दिशा में ठोस कार्य कर रहे हैं। गरीबों के लिए शासन की ओर से विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है मगर कुछ अधिकारियों की लापरवाही के चलते उनको लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे अधिकारियों की सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन

शासन को भेजकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। बैठक में विजय शंकर जायसवाल, आमिल बेग, मुन्ना धांगर, विजय शंकर यादव, शंभुनाथ विश्वकर्मा, शिव गोविंद मौर्या, जितेंद्र यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव मो. सईद कुरैशी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें