फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने प्राचार्य की शव यात्रा निकाली

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। कालेज प्रबंधन के खिलाफ बुधवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रनेताओं ने कालेज परिसर में प्राचार्य की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली।
विज्ञापन

छात्रनेता उमेश सिंह पटेल और अमित कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आरोप लगाया कि महाविद्यालय में प्राचार्य की नियुक्ति होने के बाद भी वह ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। महाविद्यालय में इंचार्ज प्राचार्य से किसी काम के लिए बातचीत करने पर वह कहते हैं कि प्राचार्य आएंगे तो वही करेंगे। शाश्वत मंच के संयोजक श्याम जी मिश्रा ने कहा कि प्राचार्य की नियुक्ति होने से क्या फायदा जब उनको महाविद्यालय में आना ही नहीं है। उनके न रहने से कालेज का कोई भी कार्य सुचारु रूप से नहीं हो रहा है। इन लोगों ने जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की। इस मौके पर दीप कुमार शाह, विमलेश पाठक, संदीप यादव, अमित देव पांडेय, सतीश शुक्ला, संकट मोचन, सुरेंद्र माली, विवेक प्रजापति, अखिलेश कुमार, रविंद्र जायसवाल, धीरज कुमार, आशीष पाठक, रवि यादव, जावेद अंसारी, यशवंत तिवारी, दिलीप सिंह पटेल, अरविंद गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें