फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव तिथि घोषित करने की मांग

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। ओबरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित न होने से छात्र नेताओं में रोष है। पांच साल बाद छात्रसंघ चुनाव तिथि घोषित होने के बाद छात्रनेताओं को मायूा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चुनाव कराने को लेकर छात्र नेताओं द्वारा महाविद्यालय प्रबंधन को पत्रक के माध्यम से मांग की जाती रही है। छात्र नेता संदीप यादव ने कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुस्त बना है। उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन से चुनाव की तिथि तत्काल घोषित करने की मांग की। वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रताप नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के पक्ष में संगठन है। सपा के प्रदेश सरकार ने छात्र राजनीति की पहली सीढ़ी छात्रसंघ चुनाव बहाल करके छात्रों को स्वस्थ राजनीति में आने का एक अच्छा अवसर दिया है। सरकार बनने के पश्चात इस घोषणा से सभी छात्रों में हर्ष की स्थिति व्याप्त है। जनपद के सभी राजकीय महाविद्यालयों में जल्द से जल्द चुनाव की तिथि घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें