फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलटी, चालक की मौत

Mon, 04 Jun 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन/सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारकुंडी घाटी के तीसरी मोड़ पर शनिवार की देर रात डाला की ओर जा रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शाहगंज निवासी अजय यादव (30) पुत्र केदार शनिवार की देर रात ट्रैक्टर पर गल्ला लादकर ओबरा की ओर जा रहा था। इस ट्रैक्टर पर अमरनाथ पटेल (27) भी सवार था। रात करीब दो बजे ट्रैैक्टर जैसे ही मारकुंडी घाट के तीसरे मोड़ पर पहुंचा था कि ट्रैक्टर और ट्राली के बीच का हुक टूट गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया तथा वह डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में पलट गया। ट्रैक्टर चला रहा अजय भी ट्रैक्टर के साथ नीचे गिरा तथा सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि अमरनाथ बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घायल अमरनाथ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें