सोनभद्र। नगरवासियों को जल्द की बिजली संकट से निजात मिल जाएगा। छपका विद्युत उपकेंद्र में पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर बदलकर 10 एमवीए का लगाया जाएगा। नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए चार दिनों तक विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को बारी-बारी बिजली दी जाएगी। रविवार से ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू होगा।
विगत पांच वर्षों में राबर्ट्सगंज नगर का विस्तारीकरण होने से बिजली उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई। नगर में लगे ट्रांसफार्मरों पर लोड अधिक होने से ट्रांसफार्मर अक्सर ट्रिप कर जा रहा था। शाम को तो एक घंटे भी लगातार उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही थी। इसका आए दिन उपकेंद्र कर्मियों को विरोध झेलना पड़ रहा था। उपभोक्ताओं की मांग पर बिजली विभाग ने उपकेंद्र के पांच एमवीए ट्रांसफार्मर को बदलकर 10 एमवीए लगाने का निर्णय लिया है। उपकेंद्र कर्मियाें का कहना है कि ट्रांसफार्मर लगाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान नगर के प्रथम और द्वितीय की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हालांकि चार दिनों तक उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूूझना पड़ेगा। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को ज्यादा बिजली से परेशानी नहीं होगी। नलकूप लगे क्षेत्रों में बिजली पूरी देने का प्रयास है।