फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई संगठन ने पत्रक सौंपा

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा (संवाददाता)। तापीय परियोजना के स्थिति का जायजा लेने शनिवार को दोपहर बाद परियोजना के अतिथि गृह में पहुंचे उत्पादन निगम के एमडी धीरज साहू को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने 31 सूत्री मांगपत्र सौंपा। संगठन के परियोजना सचिव आरजी सिंह ने कहा कि 31 सूत्री मांगपत्रों में निगम में रिक्त अवर अभियंता/सहायक अभियंता के पदों को 40 प्रतिशत प्रोन्नति कोटे एवं 8.33 डिग्रीधारियों के कोटे को रिक्तियों के आधार पर अविलंब भरा जाए। बीस जुलाई सन 1998 को हुए समझौते के अनुसार अवर अभियंता संवर्ग का वेतनमान उसके कार्य दायित्वों का मूल्यांकन कर उच्चीकृत करते हुए 1.1.1996 से 6500-11000 किया जाए तथा दिनांक 1.1.2006 से पुनरीक्षित वेतन संरचना के वेतन बैंड टू में प्रविष्ट वेतन 12090 तथा ग्रेड वेतन 4800, समयबद्ध वेतनमान संबंधित निर्गत आदेश संख्या 2002/काविनी 27.11.2010 में स्पष्ट किया गया कि अवर अभियंता को पूर्व की भांति नौ वर्ष की सेवा पर सहायक अभियंता, 14 वर्ष की सेवा पर अधिशासी अभियंता व 19 वर्ष की सेवा पर अधीक्षण अभियंता पद का वेतनमान स्वीकृत करते हुए तदनुरूप वेतन बैंड व ग्रेड वेतन किया जाए। बीई/एएमआईई डिग्रीधारी अवर अभियंताओं को मिलने वाले स्नातक भत्ते को रुपये 50 से बढ़ाकर दो वार्षिक वृद्धि के समतुल्य अवर अभियंता/प्रोन्नति सहायक अभियंता की वरिष्ठता सूची घोषित किया जाए जैसे मांगें शामिल हैं। पत्रक सौंपने वालों में प्रांतीय महामंत्री वरिंदर शर्मा, शिवलाल बिंद, सियाराम प्रजापति, फिरोज अहमद, पीयूष पांडेय, सर्वेश यादव, चंद्रप्रकाश चौरसिया, सुनीत सिंह, अखिलेश कन्नौजिया, राकेश, संतोष निरंजन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें