फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर दो वर्ष बाद हत्थे चढ़ा ठग

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चांदी के नकली जेवर दिखाकर असली जेवरात पर हाथ साफ करने वाला ठग दो वर्ष बाद आखिरकार पुलिस के चंगुल में फंस ही गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ठग को पकड़ लिया। ठग के पास से बड़ी मात्रा में नकली जेवर बरामद हुए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लोढी गांव निवासी भगवानदास के घर दो वर्ष पूर्व एक व्यक्ति आया और उसकी पत्नी से गहने साफ करने की बात कही। उसकी पत्नी ने गहने दे दिए और उसने उसे चमका दिया। बाद में पता चला कि चमक रहे सभी चांदी के गहने नकली हैं। पता चला कि असली की जगह नकली जेवर पकड़ाने वाले ने आसपास के गांवों में दर्जनों लोगों को चपत लगाया है। पुलिस भी उसे नहीं पकड़ पाई। इसी बीच शुक्रवार को दोपहर में भगवानदास आरटीओ कार्यालय के समीप बैठा था, इसी बीच उसे वहंी ठग दिखाई पड़ा। यह देख उसने उसे पकड़ लिया तथा पुलिस को भी सूचित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ठग को पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से बड़ी मात्रा में चांदी के नकली गहने मिले।
विज्ञापन

पुलिस उसे साथ लेकर थाने ले आयी। दो वर्ष बाद ठग को पीड़ित द्वारा ही पकड़े जाने को लेकर चर्चा होती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें