फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जेई के घर छापा

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा (संवाददाता)। परियोजना आवासीय कालोनी के सेक्टर नौ में बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि में उस समय हंगामे की स्थिति हो गई, जब कालोनी की सुरक्षा में लगे सुरक्षा गार्डों ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर एक आवास में छापा मारा। यहां सिंचाई विभाग में कार्यरत अवर अभियंता को अपनी नौकरानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। इसकी सूचना सेक्टर में तैनात सुरक्षा गार्डों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। लेकिन देर रात तक चली बातचीत के पश्चात पुलिस ने मामले को रफा-दफा करते हुए उलटे सुरक्षा गार्डों को ही कड़ी नसीहत दे डाली। सिंचाई विभाग में कार्यरत अवर अभियंता अपनी नौकरानी के साथ काफी दिनों से आवास में रह रहा था। अवर अभियंता के आवासीय माहौल के कारण अगल बगल बाल बच्चों वाले परिवारों में कालोनी का माहौल दूषित होने के कारण आक्रोश व्याप्त था।
विज्ञापन

जिसके वजह से तंग आकर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत रात्रि ड्यूटी में तैनात सुरक्षा गार्डों से की। सुरक्षा गार्डों द्वारा कालोनी के बिगड़े माहौल को सुधारने के दृष्टि से इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस उलटे सुरक्षा गार्डों को ही हद में रहने की नसीहत देते हुए वापस चली गई। पुलिस की इस कार्य प्रणाली से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें