फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई गेहूं खरीद केंद्रों पर एडीएम को मिली गड़बड़ी

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी और गेेहूं क्रय केंद्र प्रभारी मनिलाल ने गेहूं खरीद में मिल रही अनियमितताओं के शिकायत के मद्देनजर शुक्रवार को राबर्ट्सगंज, चतरा, नगवां विकास खंड के विभिन्न क्रय केंद्रों पर पहुंच कर गेहूं खरीद का हाल देखा। यहां एजेंसियों को त्वरित गति से गेहूं खरीद का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई जाएगी। वहीं, किसानों ने एडीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एक अप्रैल से पूरे जिले में गेहूं खरीद शुरू हो गई है लेकिन ज्यादातर केंद्रों पर अनियमितता की शिकायत मिल रही है। हालत यह है कि कई केंद्रों पर कांटा तक उपलब्ध नहीं है। इन शिकायतों को लेकर राजनीतिक दल और किसान संगठन लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को मनिलाल ने एआर सहकारिता के साथ विभिन्न क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां तमाम शिकायतें मिलीं। किसानों ने बताया कि मनमाने तरीके से गेहूं खरीद की जा रही है। केंद्रों का संचालन समयानुसार नहीं किया जा रहा है और न ही सेंटरों पर किसानों के लिए कोई व्यवस्था की गई है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर केंद्रों को सुबह आठ बजे से शाम पांच तक गेहूं खरीद करने, प्रत्येक सेंटर पर पानी पीने के लिए घड़ा, तिरपाल, किसानों को बैठने और सोने की व्यवस्था की मांग की। यूनियन ने अब तक धान खरीद का पैसा किसानों को न मिलने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें