चकिया (चंदौली)। कारपोरेट घरानों से मिलकर केंद्र और प्रदेश की सरकारें मजदूरों के जीवन से जुड़ी समस्याओं की अनदेखी कर रही है। इसके विरुद्ध मजदूरों की गोलबंदी ही शिकागो के अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उक्त विचार मजदूर दिवस के अवसर पर चकिया तहसील परिसर में भाकपा माले तथा खेत मजदूर यूनियन की सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने व्यक्त किए। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला। सभा में खेमस नेता अनिल पासवान, श्याम बिहारी सिंह, रामवचन वनवासी, अलियार राम, नीरज सिंह, शिवनारायण बिंद, गंगा दयाल, विदेशी राम, रामकुबेर मौर्य ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता श्यामबिहारी सिंह एवं संचालन विजयी राम ने किया।