फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी, मची खलबली

Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। जनपद में जुलाई में वितरण के लिए आए अतिरिक्त केरोसिन में हुई धांधली की जांच रिपोर्ट मंडलायुक्त को सौंप दी गई है। अब कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि कार्रवाई किस रूप में और किन-किन पर होगी, यह अभी गोपनीय रखा जा रहा है। वहीं इससे जुड़े लोगों में इसको लेकर हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

बताते चलें कि गत अगस्त माह में सीएम अखिलेश यादव को पत्र भेजकर जनपद में जुलाई माह में केरोसिन वितरण के लिए आए साढ़े पांच लाख लीटर अतिरिक्त केरोसिन में आधे से अधिक को घपले की भेंट चढ़ने की शिकायत की गई थी। इसको लेकर जिला प्रशासन से जांच रिपोर्ट तलब की गई थी, लेकिन शिकायतकर्ता आरपी यादव ने जिले की जांच पर सवाल उठाते हुए मंडल स्तर से जांच कराए जाने की मांग की। तब सीएम कार्यालय से 25 अक्टूबर को मंडलायुक्त मिर्जापुर को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके क्रम में मंडलायुक्त अनिल कुमार ने उपायुक्त खाद्य एवं रसद मिर्जापुर एके सिंह की अगुवाई में जांच के लिए टीम गठित कर दी। करीब तीन सप्ताह से अधिक समय तक चली जांच के बाद मिली गड़बड़ियों की रिपोर्ट शुक्रवार को मंडलायुक्त को सौंप दी गई।
उपायुक्त ने रिपोर्ट सौंपने की पुष्टि की। कार्रवाई के बाबत कहा कि मंडलायुक्त स्तर से प्रकरण में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं मंडलायुक्त अनिल कुमार का कहना था कि जल्द ही बड़ी कार्रवाई होगी, लेकिन कार्रवाई किस रूप में और किन-किन पर होगी, इस पर किसी तरह की टिप्पणी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें