फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी के निर्देशों की अनदेखी पर करें कार्रवाई

Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट में शनिवार को जनपद की औद्योगिक इकाइयों की ओर से एनजीटी के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए डीएम डीके सिंह ने कड़े तेवर दिखाए। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी कालिका सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि जो इकाइयां एनजीटी के निर्देश और सिंगरौली एक्शन प्लान में निर्धारित प्लान की अनदेखी कर रही हैं, उन्हें नोटिस जारी कर जरूरी कार्रवाई की लाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन प्रदूषण प्रभावित गांवों में आरओ प्लांट नहीं लगे हैं, वहां शुद्ध पेयजल की आपूर्ति टैंकर से सुनिश्चित कराने के साथ ही हैंडपंपों में फ्लोराइड रिमूवल मशीन की स्थापना कराई जाए। डीएम ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर प्रभावी कदम उठाने के साथ ही, जहां-जहां इसके दुष्परिणाम दिख रहे है, वहां-वहां के निवासियों को जरूरी राहत मुहैया कराया जाए। इसमें किसी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ महेंद्र सिंह, एडीएम मनीलाल यादव, सीएमओ डा. एबी सिंह, एसडीएम दुद्धी अभय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें