कोन। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छह दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई के लिए बैंक से लोन के मामले में समूह के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को नोटिस जारी किया है। पुलिस के जरिए नोटिस का तामीला भी करा दिया गया। जबकि नोटिस पाने वालों ने लोन लेने से साफ इंकार किया है।
बताया जाता है कि कोन इलाहाबाद बैंक से स्वर्ण जयंती रोजगार योजना के तहत अधिकांश लोगों ने समूह का खाता खोलवाया था। उस समय बैंक ने समूह के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को अनुदान राशि दी, लेकिन और धनराशि नहीं दी, जिससे समूह के खाते का लेन-देन बंद हो गया और बैंक ने खाता को डिफाल्टर घोषित कर दिया। नोटिस पाने वालों का कहना है कि बैंक ने अनुदान राशि पर ही अपना ब्याज लगाकर वसूली का नोटिस जारी कर दिया। चोपन ब्लाक के एडीओआईएसबी हरिशंकर देव पांडेय का कहना है कि इस संदर्भ में लीड बैंक के मैनेजर से वार्ता हुई है। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई है।