फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 बीयर की बोतल, 75 देशी शराब की पाउच जब्त

Thu, 27 Nov 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। क्षेत्र के लिलासी गांव में आबकारी टीम ने बुधवार को बड़ी कामयाबी हासिल की। मुखबिरों से मिली सूचना पर आबकारी टीम ने सुबह आठ बजे छापेमारी कर 48 बीयर की बोतल और 75 देशी शराब की पाउच बरामद कर ली।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि प्रधान आबकारी सिपाही राजेश सिंह की अगुवाई वाली टीम ने यह कामयाबी हासिल की। बताया कि शराब की खेप खेत से सटे झाड़ी में छिपाकर रखी गई थी। टीम का दावा है कि यह शराब झारखंड से तस्करी कर इलाके में बिक्री के लिए लाई गई थी। उधर बीके सिंह की अगुवाई में शक्तिनगर में छापेमारी अभियान देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें