रेणुकूट। हिंडाल्को श्रमिक विकास केंद्र में सोमवार को सेवानिवृत्त हुए 13 श्रमिकों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक पीके दास ने सेवानिवृत्त हुए श्रमिक भाइयों से सेवानिवृत्ति के पश्चात मिलने वाले धन का सदुपयोग करने एवं सही स्थान पर निवेश करने की अपील की। कहा कि अपने आप को किसी न किसी कार्य में व्यस्त रखें ताकि स्वस्थ्य रहे और उन्हें धन की कभी कमी न हो। उन्होंने कर्मचारी योगेंद्र सिंह, सूबेदार राम, के तिवारी, श्याम कुट्टी, बेचन सिंह, एमपी सिंह, एसएन राम, रामअनुराग सिंह, इंद्रभूषण सिंह, रामाशंकर, बैरिस्टर प्रसाद शर्मा, डंगर एवं दीप सिंह को माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न देकरअभिनंदन किया। इस अवसर पर आरके यादव, रजनीश सिन्हा, दुखहरन सिंह, अजय जायसवाल एवं एसके अनवर, ज्ञानधर पांडेय, सुफियान सिद्दिकी, शिवशंकर दूबे, राजेश एवं लक्ष्मीकांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संचालन केबीएल श्रीवास्तव जबकि अमरपाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।