फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टी-दस्त से अधेड़ की मौत, तीन बीमार

Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। तियरा सीएचसी के शाहपुर गांव में मंगलवार की दोपहर उल्टी दस्त से पीड़ित बुडु़क (55) की मौत हो गई। इसके परिवार के तीन सदस्य बीमार हैं। सभी का उपचार निजी अस्पतालों में कराया जा रहा। सूचना के बावजूद गांव में स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंचने से लोगों में असंतोष है। शाहपुर गांव का बुड़ुक पिछले दो दिन से उल्टी-दस्त से पीड़ित था। मंगलवार को उसकी हालत गंभीर होने पर परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उसकी घर पर ही मौत हो गई। उधर उसका पुत्र जिऊत (35) और जिऊत का पुत्र तेज बहादुर (15), लालती (12) उल्टी दस्त से बीमार हैं। इसमें से जिऊत का उपचार मुगलसराय (चंदौली) स्थित प्राइवेट अस्पताल में हो रहा जबकि तेज बहादुर का राबर्ट्सगंज और लालती का उपचार रामगढ़ में प्राइवेट क्लिनिक में हो रहा है। बुड़ुक की मौत और उसके परिवार के सदस्यों के बीमार होने की जानकारी गांव के प्रधानपति दूधनाथ कुशवाहा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन अब तक वहां विभाग की टीम नहीं पहुंची। उधर सीएमओ डा. अमरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि उन्हें किसी ने डायरिया से मौत की जानकारी नहीं दी है, फिर भी एहतियात के तौर पर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें