फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों के पंजीकरण के लिए लगा मेला

Mon, 10 Mar 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के 1284 बूथों पर रविवार को मतदाता पंजीयन मेला का आयोजन किया गया। निर्वाचन विभाग की ओर से आयोजित इस मेले में तमाम नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया। तैनात किए गए 123 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने बूथों का निरीक्षण कर पंजीयन मेले की हकीकत भी जानी।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को जिले भर में मतदाता पंजीयन मेला लगाया गया। पोलिंग बूथों पर बूथ लेबिल अफसरों (बीएलओ) ने पहले मतदाता सूची को सार्वजनिक किया और फिर बताया कि जिन लोगों का नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है वह फार्म भरकर मतदाता बन सकते हैं। सभी बूथों पर लगे शिविर में नए मतदाता बनाने के लिए हजारों फार्म भरे गए। इस दौरान मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान के लिए संकल्प भी दिलाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने मेले को प्रभावी बनाने के लिए 123 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की थी। सभी को कई-कई बूथों की मानिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके तहत सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने बूथों का दौरान कर मतदाता मेला की वास्तविकता भी जानी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) मनीलाल यादव ने ओबरा और जुगैल क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। सीडीओ महेंद्र सिंह ने राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के कई बूथों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एडीएम ने बताया कि सभी बूथों से सूचना आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कितने लोगों ने मतदाता बनने के लिए फार्म भरा है। ओबरा संवाददाता के मुताबिक
क्षेत्र के सभी मतदाता बूथों पर वोटर पंजीयन मेला लगा। राजकीय स्नतकोत्तर महाविद्यालय ओबरा बूथ पर मतदाताओं की सूची सुबह आठ बजे चस्पा कर नए मतदाताओं के पंजीयन और शुद्धिकरण का काम शुरू कर दिया गया। इस दौरान 52 नया मतदाता पंजीकरण तथा सात संशोधित मतदाता फार्म भरा गया। दुद्धी संवाददाता के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुद्धी, कन्या जूनियर हाईस्कूल दुद्धी, बालिका इंटर कालेज में सेक्टर मजिस्ट्रेट शशिकांत पांडेय की मौजूदगी में मतदाता पंजीयन मेला लगा। इस मौके पर फिरोज परवीन, बीएलओ सुभद्रा मिश्रा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें