फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीं से आसमां तक की जाएगी निगहबानी

Mon, 10 Mar 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद में 12 मई को होने वाले मतदान के दिन सुरक्षा के अभेद्य प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए जल, थल और नभ तीनों ओर से कड़ी मोर्चेेबंदी की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए फोर्स एवं अन्य जरूरतों को लेकर एक मसौदा एसपी रामबहादुर यादव के स्तर से निर्वाचन आयोग को प्रेषित कर दिया गया है। चुनाव के वक्त बूथों और संवेदनशील स्थलों पर कड़े प्रबंध के साथ सीमा पर बैरियर लगाए जाएंगे, जिसमें जनपद पुलिस के साथ सीमावर्ती राज्यों की भी पुलिस अपने हिस्से में बैरियर लगाकर मुस्तैदी से डटी रहेगी।
विज्ञापन

जनपद की सीमा बिहार, झारखंड, मप्र और छत्तीसगढ़ से सटी हुई है। इस नाते यहां की स्थिति सुरक्षा के लेहाज से काफी संवेदनशील मानी जाती हैं। नक्सल गतिविधियों के लिहाज से भी जनपद की स्थिति सुरक्षा की दृष्टि से अहम है। ऐसे में नक्सलियों या असामाजिकतत्वों की ओर से चुनाव में कोई खलल न पड़ने पाए, इसके लिए अभेद्य सुरक्षा की योजना बनाई गई है। सूत्र बताते हैं कि मतदान के वक्त जिले में 17 कंपनी केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्स (एक कंपनी में 120 जवान) की तैनाती की मांग की गई है। इसके अलावा जनपद में पहले से मौजूद पांच कंपनी पीएसी, तीन कंपनी सीआरपीएफ, करीब दो हजार पुलिसकर्मी, इंडिया रिजर्व बटालियन की भी सेवाएं ली जाएगी। एक कंपनी होमगार्ड की भी तैनाती की जाएगी। बता दें कि जनपद के साथ ही मिर्जापुर, चंदौली के लिए केंद्र स्तर से दो हेलीकाफ्टरों के प्रयोग की मंजूरी दी जा चुकी है। हेलीकाफ्टर से कोबरा बटालियन का दस्ता मतदान के एक दिन से पहले से ही तीनों जनपदों एवं पड़ोसी राज्यों की सीमावर्ती जिलों की कांबिंग शुरू कर देगा। इसके अलावा चारों राज्यों की सीमा पर 10 से अधिक बैरियर लगाने का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। बैरियर वाले चिह्नित जगहों पर जनपद की ओर से यूपी पुलिस ओर दूसरी ओर से संबंधित राज्य की पुलिस मुस्तैद रहेगी। इन बैरियरों पर चुनाव के दिन वाहनों का आवागमन बंद रखा जाएगा। जरूरत के हिसाब से पुलिस के पास मौजूद मोटर बोट, वज्र वाहन की भी सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें