ओबरा तापीय परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता वाली 9वीं इकाई में मंगलवार की दोपहर 15:52 बजे तकनीकी खराबी के चलते ट्रिप (बंद) हो गई। बी परियोजना की 13 वीं इकाई तकनीकी खराबी के चलते पहले से ही बंद चल रही है।
वहीं 9 वीं इकाई के भी बंद होने से 1000 मेगावाट की परियोजना का बिजली उत्पादन लुढ़ककर 324 मेगावाट पर आ गया। इकाई के ट्रिप होने का कारण फर्नेस प्रेशर डिस्टर्बेंस बताया जा रहा है।
इकाई के बंद होते ही अभियंता खराबी को दूर कर इकाई को चालू करने में जुट गए हैं। देर शाम तक ओबरा बी परियोजना की 10वीं इकाई से 131, 11वीं इकाई से 86 और 12 वीं इकाई से 107 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। वहीं 660 मेगावाट क्षमता वाली ओबरा सी परियोजना की पहली इकाई से 487 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा था।