फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 994 छात्रों ने छोड़ी इंटर के अंग्रेजी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिन जिले में 80 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों पॉलियों में एक हजार सात बच्चों ने बोर्ड परीक्षा छोड़ दिया।
विज्ञापन

पहली पॉली में सुबह आठ बजे से आयोजित हाईस्कूल के कृषि में पंजीकृत 221 छात्र-छात्राओं में से 12 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दुसरी पॉली में दोपहर दो बजे से आयोजित हाईस्कूल की मानव विज्ञान व रिटेल ट्रेडिंग पंजीकृत चार परिक्षार्थियों में से एक छात्र गैर हाजिर रहा। वहीं इंटर की अंग्रेजी के लिए रेगुलर पंजीकृत 8869 छात्र और 6178 छात्राओं सहित कुल 14970 परिक्षार्थियों में से 994 परिक्षार्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा छोड़ दिया। इस प्रकार दोंनों पाजियों में कुल 1007 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा छोड़ दिया। परीक्षा छोड़ने की एक बड़ी वजह प्रशासन की कड़ी निगरानी और शिक्षा विभाग की सख्ती को भी माना जाता है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र यादव ने बताया कि परीक्षा को लेकर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शुक्रवार को दोनों पॉलियों में कुल एक हजार सात छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें