रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से ट्राईसाइकल वितरण करते विधायक भूपेश चौ
सोनभद्र। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विकास खंड रॉबर्ट्सगंज परिसर में एक शिविर आयोजित किया गया। इसमें विधायक भूपेश चौबे और ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने पात्र दिव्यांगजनों को कुल 97 सहायक उपकरण वितरित किए। शिविर का आयोजन दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने किया था। इसमें पांच मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 20 व्हीलचेयर और 30 ट्राईसाइकिल दी गईं। इसके अतिरिक्त, छह स्मार्ट केन, एक लेप्रोसी किट, 20 जोड़ी बैसाखी और 15 छड़ियां भी वितरित की गईं। विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों को सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि इन उपकरणों से उनके दैनिक जीवन में सुविधा होगी और आवागमन के साथ आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी लालजी शुक्ला और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।