फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रेलर का सापट टूटने से बाईपास पर लगा जाम, 24 घंटे से फंसे वाहन

विज्ञापन
बैढन मोड़ पर जाम में फंसे भारी वाहनो का लगा कतार। स्त्रोत: स्वयं।
विज्ञापन
बीजपुर। बीजपुर ग्राम पंचायत के पुनर्वास बाईपास स्थित बैढ़न-सिरसोती मार्ग पर ट्रेलर का सापट टूटने और मुर्गा पलटने से आवागमन ठप हो गया। शुक्रवार दोपहर से शनिवार अपराह्न तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम में फंसे चालक खाने-पीने के लिए भी परेशान होते रहे। मेवालाल के घर के पास हुए हादसे के बाद ट्रेलर सड़क के बीचोंबीच खड़ा हो गया। जाम में फंसे चालक सुनील कुमार, आकाश, दीपक, विजय शंकर और नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि वे शुक्रवार दोपहर से जाम में फंसे हैं। कुछ चालक अपने वाहनों में उपलब्ध सामान से खाना बनाकर समय गुजार रहे हैं। जाम से निजात दिलाने के लिए एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से वैकल्पिक रास्ता बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि रास्ता सिंगल होने के कारण वाहनों को निकालना संभव नहीं हो पा रहा है। बगल से वैकल्पिक रास्ता बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें