फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा से 935 श्रमिकों को लेकर आई विशेष ट्रेन

विज्ञापन
गोवा से सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पहुचे श्रमिक। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। वैश्विक महामारी कोविड 19 के चलते देश में चल रहे लॉकडाउन के बाद लगातार श्रमिकों का गैर प्रांतों से सोनभद्र में आना-जाना लगा हुआ है। शनिवार की भोर में एक बार फिर गोवा के मडगांव स्टेशन से 935 श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन आई। 24 बोगी वाली इस विशेेेष ट्रेन के 22 बोगी में श्रमिक सवार थे। इसमें सोनभद्र के 19 श्रमिक थे।
विज्ञापन

इसके अलावा बिहार और यूपी के करीब 18 जिलों के श्रमिक सवार थे। शनिवार की सुबह करीब 3:40 बजे आई ट्रेन से बारी-बारी से सभी श्रमिकों को बाहर निकाला गया। इसके पहले पूरी ट्रेन को सैनिटाइज किया गया। चिकित्सकों की टीम ने श्रमिकों की स्क्रीनिंग किया। इस दौरान कोई भी कोरोना संदिग्ध श्रमिक नहीं पाया गया। इसके लिए डिप्टी सीएमओ सुमन जायसवाल के अगुवाई में डॉक्टरों की आठ टीम तैनात की गई थी। श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए रोडवेज की 22 और चार प्राइवेट चार बसें लगी हुई थीं। इस दौरान एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एडिशनल एसपी ओपी सिंह, एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान, तहसीलदार, स्वास्थ विभाग की टीम समेत तमाम लोग मौजूद थे। रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि गोवा से शुक्रवार की रात आठ बजे ट्रेन सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर आनी थी, लेकिन करीब छह घंटे लेट से आई। सुबह आठ बजे ट्रेन को यहां से रवाना कर दिया गया। बता दें कि इसके पूर्व भी गुजरात, नोएडा आदि जगहों से श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें