फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, सचिव बूथों पर कराएं बेहतर व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में लोकसभा चुुनाव को लेकर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने व बूथों की व्यवस्था के लिए डेढ़ सौ ग्राम प्रधानों की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें 90 फीसदी से अधिक मतदान पर जोर दिया गया।
जिला पंचायत राज अधिकारी, नोडल अधिकारी स्वीप आरके भारती ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डेढ़ सौ ग्राम प्रधानों के साथ बैठक में अपील स्रद्ध द्घस्र प्रत्येक दशा में 19 मई को होने वाले निर्वाचन में 90 फीसदी से अधिक मतदान कराया जाना है, जिसके लिए सभी लोगों को लगकर यह कार्य करना होगा। सभी बूथों पर मतदाताओं के लिए बेहतर व्यवस्था करने के लिए भी निर्देशित किया। इसमें बूथों पर धूप से बचाव के लिए छांव की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था के लिए सभी ग्राम प्रधान एवं सचिवों को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने कहा कि सभी गांव में मतदाताओं के बूथ पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाए। ताकि लोकसभा निर्वाचन में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान किया जा सके। डीपीआरओ ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में 54 प्रतिशत मत पड़े थे। इसमें सबसे कम मतदान ओबरा विधानसभा में हुआ था। इसलिए इस बार हर बूथ पर यह व्यवस्था की जानी है कि सभी लोग महात्योहार की तरह मानते हुए मतदान करें। इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान की भी सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए। बैठक में विभिन्न ब्लॉकों के एडीओ पंचायत, सहायक प्रभारी स्वीप समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें