सोनभद्र। जिले के चारो विधान सभाओं के सहायक रिटर्निंग अधिकारी अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रों आदर्श आचार संहिता का पालन करें। जिला निर्वाचन कंट्रोल रूप से दी जाने वाली सूचनाओं, शिकायतों को दर्ज कराते हुए निस्तारण सुनिश्तिचित करें। उड़न दस्तों को क्रियाशील रखा जाए। किसी भी संभावित आचार संहिता पैनी नजर रखें और भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि के रूप में जरूरत पडने पर कठोर कार्रवाई भी करें। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने जिले के सहायक रिटानिंग अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव प्रशासन लोक सभा चुनाव को सकुशल निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए कटिबद्ध है। एसपी सलमान ताज पटिल ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी है कि वे एडीएम, सभी एसडीएम से समन्वय स्थापित कर आचार संहित का पालन कराएं।