सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा फीडर के ग्राम पंचायत सलखन में सोमवार की दोपहर खंभे से गिरकर संविदा लाइनमैन मनीष मौर्या (28) पुत्र गणेश निवासी वेलकप घायल हो गया। वह एलटी तार ठीक कर रहा था, इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। उसे आसपास के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।