सोनभद्र। प्रदेश में बकाया बिजली बिलों के सरचार्ज छूट का लाभ उठाने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब इसका लाभ चार अप्रैल तक उठाया जा सकेगा। हालांकि इसके लिए पात्र वहीं होंगे, जो 25 मार्च तक इसके लिए पंजीकरण करा चुके होंगे।
एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि 31 मार्च और एक अप्रैल को सामान्य नागरिकों के लिए बैंक बंद रहने के कारण उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की तरफ से यह निर्णय लिया गया है। दो अप्रैल को बैंक खुलेगा लेकिन इस दिन बैंकों में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए समाधान योजना के तहत बकाया को खत्म कराने के लिए चार अप्रैल तक की तिथि मुकर्रर की गई है। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने योजना के तहत 25 मार्च तक अपना पंजीकरण करा लिया है। वह अवधेश धनराशि जमा करने के लिए, बढ़ाई गई तिथि का लाभ उठा सकते हैं। एक्सईएन के मुताबिक उपभोक्ता अवशेष धनराशि अपने नजदीकी बिजलीघर (उपकेंद्र), जनसेवा केंद्र अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी जमा कर सकते हैं। बताते चलें कि इसके लिए 31 अप्रैल आखिरी तिथि निर्धारित थी लेकिन बैंक बंद रहने या रुपये की व्यवस्था न हो पाने के कारण कई लोग इसका लाभ पाने से वंचित रह गए थे। अब वह आसानी से इसका लाभ उठा सकेंगे।