फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 54 क्रय केंद्रों पर गेंहू की खरीद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में 54 क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। इन केंद्रों पर 54500 मीट्रिक टन गेहूं क्रय किया जाना है। केंद्रों पर जरूरत के अनुसार तौल मशीन और बोरा पहुंच गया है। रविवार को जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने राबर्ट्सगंज नगर एवं आसपास स्थित कई क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर गेहूं खरीद के तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले मेें गेहूं क्रय करने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। लेकिन अभी तक अधिकांश किसानों का गेहूं खेत में ही पड़ा हुआ है। महज 10 से 15 प्रतिशत किसानों की गेहूं की फसल का थ्रेसरिंग हुआ है। इसको देखते हुए राबर्ट्सगंज, घोरावल, चतरा, नगवां, चोपन, म्योरपुर, बभनी और दुद्धी तहसील क्षेत्रों में विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से पीसीएफ के 36 क्रय केंद्र, मार्केटिंग के 12 क्रय केंद्र, पीसीयू और कर्मचारी कल्याण निगम को तीन-तीन केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार तक सभी केेंद्रों पर गेहूं क्रय करने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। लेकिन रविवार की शाम तक एक भी किसान गेहूं लेकर केंद्रों पर नहीं पहुंचे थे। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सभी केंद्र प्रभारियों को किसानों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल, छांव से बचने के लिए टेंट, बैठने के लिए दरी, कुर्सी, रात में रोशनी आदि का इंतजाम करने के लिए निर्देशित किया है। अगर किसी केंद्र पर किसानों को असुविधा हुई तो इसके लिए केंद्र प्रभारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त बोरा, तौल मशीन उपलब्ध है। सोमवार से केंद्रों पर खरीद शुरू हो जाएगी। कहा कि जो किसान गेहूं विक्रय करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराए होंगे वे लोग करा लें। कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। किसानों का भुगतान ऑनलाइन उनके खाते में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें