फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से क्रियाशील किये जाएं गेहूं क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी, जिला गेहूं खरीद अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में क्रय केंद्र एजेंसियों, केंद्र प्रभारियों की बैठक ली। इसमें निर्देश दिया कि गेहूं खरीद के लिए एक अप्रैल से जिले के सभी गेंहू क्रय केंद्रों को क्रियाशील किया जाय। किसान अपने गेंहूं को बेचने के लिए ऑन लाइन पंजीकरण कराएं। इसके बाद ही तहसील प्रशासन सत्यापन की कार्रवाई करे। सत्यापन के बाद क्रय केंद्र प्रभारी टोकन रजिस्टर में प्रविष्टि दर्ज करते हुए टोकन जारी करें और गेहूं खरीदने के नियत तिथि किसान को बताते हुए गेहूं खरीदने के 72 घंटे के अंदर भुगतान करें। क्रय केंद्र पर बैठने, पेयजल की व्यवस्था की जाए। क्रय प्रदर्शन बोर्ड भी लगाये जाएं। एडीएम ने कहा कि फ्लैग के साथ ही खरीद के दिशा-निर्देशोंको वाल पेंटिंग कराकर प्रदर्शित किया जाय। बैठक में डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह, सहायक निबंधक सहकारी समितियां टीएन सिंह सहित अन्य मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें