फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.4 करोड़ कार्यों का हुआ लोकार्पण/शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चुर्क जिला पंचायत क्षेत्र के 18 गांवों में रविवार को जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर ने करीब दो करोड़ चार लाख के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिपं सदस्य को पेयजल समेत अन्य समस्याओं से अवगत कराते हुए दूर कराने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर ने लोढ़ी गांव में छोटही खरवार के घर से पूरब नाला पर सीसी रोड, संगीता के घर से शमशेर के घर तक सीसी रोड, कम्हारी में जीवन पासवान के घर से अरुण सिंह के घर तक सीसी रोड, धीरज के मकान से राजाराम के मील तक सीसी रोड, संतोष भारती के मकान के आगे तक सीसी रोड, पुसौली में उमेश पाठक के घर से रवि पाठक के घर तक डब्यूबीएम रोड, पकरी में बहादुर के घर से परशुराम चौरसिया के घर तक सीसी रोड समेत अन्य कार्यों के शिलापट्ट का अनावरण किया। कहा कि भाजपा सरकार में चहुंओर विकास कार्य कराया जा रहा है। गप्पू जायसवाल, बबलू श्रीवास्तव, धीरज सोनी, अभिषेक गुप्ता, राजू पांडेय, सोनू दूबे, कांता प्रसाद, भोला, बेचू, गिल्लू, डब्बू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें