फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में रविवार को राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार के ऊपर महंगाई बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न करने का आरोप मढ़ा। चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र महंगाई पर अंकुश नहीं लगा तो आने वाले दिनों में संगठन वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के पूर्ण देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से वादा किया था कि अगर केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो महंगाई कम की जाएगी। लेकिन सरकार बनने के बाद महंगाई कम होने की बजाय बढ़ गई। भाजपा सरकार के गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ती जा रही है। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी और मंदीप पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार के महंगाई बढ़ाने से आम जनता परेशान है। इस सरकार मेें पूंजीपतियों का बोलबाला है। सुरेश अग्रहरि और मोती कोल ने कहा कि महंगाई से परेशान जनता होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार है। इस मौके पर जुनैद अंसारी, उर्मिला, मुन्ना कुशवाहा, शकील अहमद, सबिता, कलावती, बिंदू, अनीता, गोपाल मोदनवाल, हीरा सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें