फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में अनियमितता से खफा ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। बग्घानाला से ओबरा तक बनाई जा रही सड़क में मानकों की अनदेखी का आरोप लगने लगा है। बृहस्पतिवार को निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए युवाओं ने मां शारदा मंदिर चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यदायी संस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

अगुवाई कर रहे पंकज गौतम ने बताया कि लगभग 35 करोड़ की लागत से बनवाई जा रही सड़क में घटिया किस्म की गिट्टी और बालू का प्रयोग किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने शुरू में कुछ दूर तक पुरानी सड़क को बिना उखाड़े ही कंक्रीट की सड़क बना दी थी। विरोध होने पर अब पुरानी सड़क को उखाड़ कर बनाया जा रहा है लेकिन उसमें गिट्टी-बालू घटिया किस्म का प्रयोग किया जा रहा है। जिलाधिकारी से मांग की सड़क बन जाने के बाद दोनों तरफ अच्छी गहरी नाली का भी निर्माण कराया जाए। प्रदर्शन में नवलेश वर्मा, ऋषिकेश, चेतन केशरी, आकाश केशरी, संतोष, अनुराग श्रीवास्तव, रविंदर सिंह, सचिन, पिंटू गुप्ता, सूरज सिंह, अमरजीत कुमार, पप्पू यादव, सिद्धार्थ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें