फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के बाहर मुख्यमार्ग पर बह रहा सीवर का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। मुर्धवा ग्राम पंचायत के राधा कृष्ण मंदिर के सामने मुख्यमार्ग पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है। प्रसिद्ध मंदिर के सामने पानी इकट्ठा होने से श्रद्धालु इसी में से होकर मंदिर में जाने को विवश हो रहे हैं। यही नहीं 10 माह पूर्व बना इंटरलाकिंग संपर्क मार्ग भी धंसने लगा है। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर पानी जमा होने के कारण सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बनने लगे हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग पर कुछ ही महीनों में मकानों का निर्माण हुआ है। प्रॉपर्टी डीलर ने प्लाटिंग करके जमीनों को ऊंचे दामों पर बेच दिया लेकिन नाली, सीवर के लिए कोई व्यवस्था नहीं कराई गई। वहीं विकास प्राधिकरण भी बिना जांच के भूखंडों का नक्शा पास कर देता है। बाद में लोग अपने-अपने मकानों का पानी सड़कों पर ही बहाते हैं। रहवासियों का आरोप है कि ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत के बाद भी अब तक कोई हल नहीं निकल पाया। अमरेंद्र सिंह, अमृत लाल यादव, सुनील यादव, अनूप श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार बना इंटरलाकिंग सड़क दस महीनों में ही टूट गई। घरों के सीवर का पानी इस मार्ग को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। राधा कृष्ण मंदिर के सामने मुख्य मार्ग पर एकत्रित होने से यहां भी बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। वाहनों के कारण गंदे पानी के छींटे से आए दिन लोगों के कपड़े खराब हो रहे हैं। उप जिला अधिकारी को कई बार पत्र लिखा गया लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं ग्राम प्रधान अर्चना गुप्ता का कहना है कि नए वित्तीय वर्ष में कार्ययोजना बनाकर नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें