फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष, मंत्री सहित निवार्चित पदाधिकारी ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल (सोनभद्र)। तहसील अधिवक्ता समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बृहस्पतिवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने कहा कि जनमानस को न्याय उपलब्ध कराने में अधिवक्ताओं की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वर्तमान व्यवस्था में अधिवक्ताओं के समक्ष नित नई चुनौतियां आ रही हैं। न्याय एक ईश्वरीय कार्य है। अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि वे खास तौर से गरीबों को सस्ता, सुलभ और शीघ्र न्याय दिलाने में नागरिकों का ईमानदारी के साथ सहयोग करें।
विज्ञापन

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य हरिशंकर सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष मिश्रा को पद की शपथ दिलाई। फिर अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदकुमार ओझा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह, निसार अहमद, रामराज यादव, महासचिव आनंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन जनार्दन प्रसाद पांडेय, संयुक्त सचिव प्रकाशन ज्ञानप्रकाश चौबे, संयुक्त सचिव पुस्तकालय उमेश कुमार पाठक, कार्यकारिणी सदस्यों संतोष तिवारी, रामनरेश विश्वकर्मा एवं जितेंद्र को शपथ दिलाई।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य हरिशंकर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश राम पाठक ने की। जबकि संचालन का दायित्व एल्डर कमेटी के सदस्य आदिनाथ मिश्रा ने किया। इस मौके पर एसडीएम बीपी सिंह, तहसीलदार सुरेश शुक्ला, नीरज श्रीवास्तव, हीरालाल बैसवार, इनामुलहक अंसारी, रामअनुजधर द्विवेदी, नीरज श्रीवास्तव, राजबहादुर सिंह, राजेंद्र पाठक, रामआसरे, अमरनाथ चौधरी, रामकिंकर पाठक, आशुतोष पांडेय, सुनील चौबे, मदनगोपाल सिंह, संतोष बैसवार इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें