फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ शिक्षक रहे अनुपस्थित, कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान आठ शिक्षक अनुपस्थित रहे। इस पर उन्होंने सभी गैरहाजिर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। बीईओ सहाय ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुपाचुआ की जांच में सहायक अध्यापिका रंजना, अनुदेशक प्रीति कनौजिया व सरोज कुमारी अनुपस्थित रही। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलियरी में अनुदेशक अभय प्रकाश अनुपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय बलियरी में ताला बंद रहा और बच्चे उपस्थित थे। यहां तैनात अध्यापकों बसंत कुमार, विनीत तिवारी, शिक्षामित्र मोतीलाल व सावित्री देवी अनुपस्थित रहीं। बीईओ ने बताया रिक उच्च प्राथमिक विद्यालय नौडीहा का अनुदेशक कमलेश कुमार विगत दो माह से अवैतनिक अवकाश पर हैं। उनका मानदेय अवरुद्ध किया गया है। प्राथमिक विद्यालय खाड़ी टोला में कार्यरत अध्यापक अतुल सिंह चिकित्सकीय अवकाश पर थे। गलत सूचनाओं के मद्देनजर सांगोबांध न्याय पंचायत प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें