शक्तिनगर । नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड खड़िया क्षेत्र की संजीवनी महिला समिति ने प्राथमिक विद्यालय चिल्काटांड में वाटर प्यूरीफायर और वसुधा दिव्यांग विद्यालय, अंबेडकर नगर में राशन एवं स्टेशनरी सामग्री का मंगलवार को वितरण किया। अध्यक्ष पिंकी प्रसाद के नेतृत्व में शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था करने के उद्देश्य से स्कूल को 10 लीटर क्षमता का वाटर प्यूरीफायर दिया गया। महिला समिति की सदस्याओं ने सभी बच्चों को पुष्टाहार के पैकेट भी वितरित किए। अध्यक्ष ने स्कूल के विद्यार्थियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुद्ध पेय जल का महत्व समझते हुए उन्हें वाटर प्यूरीफायर के समुचित उपयोग एवं रख रखाव के तरीके बताए। वसुधा दिव्यांग विद्यालय अंबडकरनगर के विद्यार्थियों के संपूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास के उद्देश्य से राशन एवं स्टेशनरी का सामान दिया गया। इस मौके पर कृष्णा सिंह, शहनाज गोरी, अमिता वर्मा मौजूद रहीं। एनसीएल जयंत क्षेत्र की समर्पिता महिला समिति ने जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में सहयोग स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया। कौशल विकास केंद्र जयंत में अध्यक्ष संगीता गोस्वामी की मौजूदगी में सामानों का वितरण किया गया। इस मौके पर पूनम कुमार, सीमा सिंह, संगीता झा और स्वीटी झा मौजूद रहीं।