फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा । लैंको अनपरा के आवासीय परिसर में कर्मचारियों व गृहणियों के लिए योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मंगलवार को हुआ। दस दिनों तक चले इस शिविर में सत्संग, कीर्तन के साथ योग की विभिन्न क्रियाओं जैसे प्राणायाम, मुद्रा, बंध, प्रत्याहार, पद्धति, योगनिद्रा आदि का अभ्यास स्वामी तेजोमयानन्द सरस्वती के निर्देशन में किया गया। योग को दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

स्वामी जी बिहार योग विद्यालय और बिहार योग भारती मुंगेर के सन्यासी हैं। मौजूदा समय में उड़ीसा के बालागिर में अपना आश्रम श्री तपोवन चलाते हैं। उन्होंने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। बताया कि योग शब्द का उद्गम संस्कृत भाषा से है, जिसका अर्थ जोड़ना, मिलाना या एकत्र करना है। योग क्रियाओं का एक पवित्र प्रभाव होता है। यह शरीर, मन, प्राण, चेतना और आत्मा को जोड़ता है और संतुलित करता है। यह शरीर और मस्तिष्क के बीच सामंजस्य स्थापित करने का एक अच्छा अभ्यास है। मनुष्य विभिन्न प्रकार के प्रदूषण व प्रतिस्पर्धा के महौल में शारीरिक व मानसिक अस्वस्थता का शिकार हो चला है। ऐसे में योग ही एक ऐसा माध्यम है जो बिना मूल्य के मनुष्य को स्वस्थ रख सकता है। योग से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक व भावनात्मक स्तरों पर नियंत्रण के द्वारा उच्च स्तर की संवदेनशीलता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें